भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति

पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारी हेतु समर्पित संगठन

मुख्य उद्देश्य:

  • पत्रकारों के सवैधानिक, मानव और मूल अधिकारों का संरक्षण करना।
  • सरकारी नीतियों के अनुसार पत्रकारों को प्रशासनिक सुविधाएं दिलाने हेतु प्रयास करना।
  • समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर आपसी भाईचारा बनाए रखना।
  • देश में कानून-व्यवस्था और अमन-चैन बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देना।
  • भ्रष्टाचार को समाप्त करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करना और कानूनी कार्यवाही कराना।
  • पत्रकारों और सरकार, प्रशासन, नागरिकों के बीच मधुर संबंध बनाना।
  • पत्रकारों की समस्याओं का समाधान शांति पूर्ण तरीके से पत्राचार, मुलाकात या न्यायपालिका की सहायता से करना।
  • देश में अपराधों की रोकथाम हेतु प्रशासन को सहयोग देना।
  • समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए पत्रकार साथियों के साथ मिलकर कार्य करना।
  • पत्रकारों की जान-माल की सुरक्षा हेतु सतत प्रयास करना।

गठन की आवश्यकता:
पत्रकारों के साथ हो रहे अत्याचार और उनकी सुरक्षा को देखते हुए इस समिति का गठन किया गया है।

सदस्यता आमंत्रण:
भारत के किसी भी राज्य से पत्रकार हितार्थ समर्पित व्यक्ति इस संगठन से जुड़ सकते हैं।